शामली: थानाभवन पुलिस ने ट्रक चोरी की घटना में हरियाणा निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 30, 2026 शनिवार की शाम 6:00 बजे शामली के थानाभवन थाना पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को गांव मसावी निवासी नासिर द्वारा 12 टायर ट्रक चोरी कर लेने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मुकदमे में हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जनपद के गांव धौज निवासी तौफीक पुत्र आजम खां को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।