फूलपुुर: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एकडला में सपा ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को एकडला के पास समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा नेता अवधेश नारायण यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।शनिवार 11 बजे वीडियो सामने आया।