प्रयागराज: प्रयागराज में ₹50 करोड़ की संपत्ति के बाद अब माफिया अतीक अहमद की मन्नत कोठी और बंगला सहित 4 संपत्तियां भी होगी सरकारी
प्रयागराज में 50 करोड़ की संपत्ति के बाद अब माफिया अतीक की ग्रेटर नोएडा स्थित कोठी 'मन्नत' और लखनऊ वाला आलीशान बंगला सहित चार संपत्ति भी सरकारी होगी। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज स्थित चार संपत्तियों को पहले ही कुर्क किया जा चुका है। इन - संपत्तियों से संबंधित पत्रावली पर पुलिस कमिश्नर कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है।