नौगावां सादात: नौगांवा बीलना नहर में मिला अज्ञात शव, पहचान नहीं हो पाई, पुलिस जांच में जुटी
गुरुवार शाम करीब 5:00 के आसपास में नौगांवा थाना क्षेत्र में स्थित बीलना नहर में एक अज्ञात शव उतरता मिला, यह देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी, सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची नहर से शव को बाहर निकाला लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम भेजा।