नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में काटे गए आम के हरे-भरे पेड़, पीड़ित ने वीडियो वायरल कर अधिकारियों से की शिकायत
आपको बता दे की नौगांवा तहसील क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 6:00 के आसपास में दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो नौगांवा तहसील क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इन वीडियो में एक युवक ने बताया है कि नौगांवा क्षेत्र के रहने वाले भूमाफियाओं ने आम के हरे भरे पेड़ काट दिए, जिसकी वजह से आसपास के किसान भी काफी परेशान हो गए।