नौगावां सादात: अलीनगर मोहल्ले में भाजपा के राष्ट्रीय महासंपर्क विभाग के जिला संयोजक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाया पौधा
नौगांव सादात के मोहल्ला अलीनगर में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासंपर्क विभाग के जिला संयोजक, पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने एक अंजीर का पौधा मां के नाम अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगाया और पौधा लगाते समय वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि पौधा लगाने के साथ-साथ उसको पालने की भी हमारी जिम्मेदारी बनती है।