सुल्तानगंज: जमीन विवाद में रिश्तों का खूनी संघर्ष, चचेरे भाई और बड़े पापा पर जानलेवा हमले का आरोप
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दुधैला गांव में जमीनी विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर कथित रूप से खंती से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रघुवीर मंडल, पिता महादेव मंडल, किसी तरह अपनी जान बचाकर सीधे सुलतानगंज थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वा