बांका: ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त, ट्रक चालक पर मामला दर्ज, ₹1 लाख 90 हजार का जुर्माना
Banka, Banka | May 30, 2026 शहर स्थित जेल गेट के समीप बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग के किनारे लगे बिजली पोल में एक तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया था। जिसके चलते बिजली का पोल सहित तार आदि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में शनिवार की सुबह 11 बजे बिजली विभाग के कनीय अभियंता अभय रंजन ने बताया कि मौके से ट्रक को जब्त कर पुलिस पदाधिकारी को सौंप दिया गया है।