सिकंदराराऊ: परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण समाज ने स्कूल में किया हवन यज्ञ और प्रसादी का वितरण
अक्षय तृतीया विप्रकुल शिरोमणि भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन ब्राह्मण समाज के द्वारा हवन यज्ञ के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पेड़ वाले स्कूल में मित्रेश चतुर्वेदी के द्वारा ब्राह्मण समाज के सैकड़ो लोगों के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया जहां सभी के द्वारा जन्मोत्सव के उपलक्ष में यज्ञ में आहुतियां दी है।