सरदारशहर। साडासर में मेगा हाईवे पर गुरुवार को एक लोक परिवहन निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 1 बच्चे की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर समेत 27 लोग घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस व निजी वाहन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों का इलाज जारी है।