कासगंज: जिले में 10.44 करोड़ की सौगात, स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनेगा मल्टीपरपज हॉल, पहली किश्त जारी
कासगंज जनपद में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए 10.44 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम में मल्टीपरपज हॉल का निर्माण होगा। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 3.00 करोड़ 56 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और तय समय सीमा में पूरा किया जाए।