बुलंदशहर: गुड्डू प्रधान बने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश महासचिव, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किया है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने औरंगाबाद क्षेत्र के बहादुरपुर पसौली निवासी गुड्डू प्रधान को प्रदेश का मुख्य महासचिव नियुक्त किया है। गुड्डू प्रधान वर्तमान में मेरठ मंडल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ता