शमशाबाद: NSUI स्थापना दिवस पर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटी गई
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शमशाबाद में सप्ताह भर चलने वाले सामाजिक कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे एवं जिला अध्यक्ष पार्थ रघुवंशी के निर्देशानुसार एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ताओं ने स्थानीय