बालाघाट: भीमगढ़ बांध के दो गेट खुले, बालाघाट में वैनगंगा नदी किनारे लोगों से सतर्क रहने की अपील
सिवनी जिले के संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बांध) का जलस्तर निर्धारित स्तर के करीब पहुंचने पर शुक्रवार 31 जुलाई को सुबह 11:30 बजे बांध के दो गेट खोले गए। गेट क्रमांक 5 एवं 6 को एक-एक मीटर तक खोलकर दोनों से कुल 265 क्यूमेक्स (9,340 घनफीट प्रति सेकंड) पानी वैनगंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। कार्यपालन यंत्री द्वारा जारी सूचना के अनुसार वर्तमान में बांध का जलस्तर 51