सासनी: 79वें ऐतिहासिक महादेव मेले का मां काली की पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अतिथियों का किया स्वागत
Sasni, Hathras | Apr 4, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बाँधनू में श्री महादेव जी के 79 में ऐतिहासिक भव्य मेले का आयोजन किया गया। मां काली की पूजा अर्चना के साथ विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में श्रद्धा उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव बाँधनू में काली परिक्रमा कर धार्मिक आस्था सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।