जांजगीर: सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने लिया तत्काल संज्ञान
जांजगीर-चांपा सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं विभाग में पदस्थ वाहन चालक के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें आपत्तिजनक भाषा के उपयोग की बात सामने आई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए।