शामली: हुरमंजपुर के ग्रामीण ने प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया, शामली तहसील पहुंचकर की शिकायत
Shamli, Shamli | Jul 6, 2026 सोमवार को डीएम व एसपी की अध्यक्षता में शामली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान हुरमंजपुर के ग्रामीण ब्रजपाल सिंह ने शिकायत की। ग्रामीण ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरूपयोग करने और पुराने कार्यों को नया दिखाकर भुगतान कराने और अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने बताया कि आरटीआई लगाने पर उसे धमकी भी दी गई।