तालबेहट: बार कस्बे के श्मशान घाट के पास पाइपलाइन में लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद, सड़क हुई जर्जर
बार कस्बे के शमशान घाट के पास पाइपलाइन में लीकेज होने की वजह से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, जिसको लेकर स्थानीय निवासी ने जानकारी देते हुए बताया कई बार अवगत कराने के बाद भी अभी तक लीकेज बंद नहीं किया गया जिससे पानी बर्बाद हो रहा है,और सड़क पर बड़े-बड़े गड्डे हो गए जिससे लोगों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है।