फिरोज़ाबाद: शकीला नईम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एसडीएम सदर के घूंघट निरीक्षण पर सीएमओ फिरोजाबाद का बड़ा बयान, बोले कई आरोप गलत
बीते दिन शकीला नईम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घूंघट की ओट में एसडीएम सदर कृति राज ने निरीक्षण किया था। साथ ही कई सारी खामियों को उजागर किया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि 50 प्रतिशत से अधिक दवायें एक्सपायर है और डाक्टर का व्यवहार सही नहीं था सहित कई कमियां उजागर कीं। जिनको लेकर दबरई स्थित सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ ने आरोप गलत बताए।