फिरोज़ाबाद: दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 करोड़ 70 लाख लागत के विकास कार्यों का सदर विधायक मनीष असीजा ने किया शुभारंभ
दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 करोड़ 70 लाख लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ विधायक असीजा ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ नारियल फोड़ कर किया एवं शिला पट्टिका का अनावरण भी किया गया। इस दौरान महापौर कामिनी राठौर के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष संग काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।