पिछोर: पिछोर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ₹7.9 करोड़ के एकीकृत तहसील भवन का लोकार्पण किया
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछोर में 7.9 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित एकीकृत तहसील भवन का लोकार्पण किया।रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे