लोहरदगा: बरवाटोली में विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा
पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ. रामेश्वर उरांव शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बरवाटोली स्थित विधायक कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने आमजनों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुँचे।