बोध गया: बोधगया के बकरौर गांव में बिजली तार की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Bodh Gaya, Gaya | May 15, 2026 बोधगया थाना क्षेत्र के बकरौर गांव में टूटे बिजली तार की चपेट में आने वृद्ध महिला की मौत हो गई।मृतक की पहचान 55 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई है।मृतक के परिजनों ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे बताया कि घटना गुरुवार की शाम की है।महिला प्रतिदिन की तरह अपने खेत की ओर जा रही थी इसी दौरान रास्ते में पहले से टूटकर गिर बिजली तार की चपेट में आकर झुलस गई।