सांगानेर: बिंदायका सिरसी कुंडा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं सहित आधा दर्जन लोग गंभीर घायल
जयपुर के सिरसी कुंडा क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया हैं। हालांकि मामला रविवार देर शाम का बताया जा रहा है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष हो गया। घटना में महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार काश्तकार की जमीन पर तारबंदी पर विवाद हुआ था।