गोविंदगढ़: मिलकपुर में तेज तूफान से जनजीवन प्रभावित, पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरे, आवागमन हुआ बाधित
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ रोड पर मिलकपुर गांव में रविवार देर शाम आए तेज तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के चलते तेज हवाओं के साथ आए तूफान से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हल्का पटवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।