बेगूसराय: बेगूसराय में निर्वाचन कार्य में रुचि न लेने वाले 2 कृषि समन्वयकों को DM ने किया निलंबित
बेगूसराय में निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अभिरूचि नहीं लेने और अपने कार्यों में उदासीनता, वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने के कारण अजय कुमार एवं प्रवीण कुमार, कृषि समन्वयक, प्रखंड कार्यालय बखरी को जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी तुषार सिंगला ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 05:00 बजे मिली.