बेगूसराय: जिले में 6 जुलाई को मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा, 146 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी रहेंगे तैनात
जिले में 06 जुलाई को मुहर्रम का पर्व मनाया जायेगा. विधि-व्यवस्था संधारण के लिये जिले के 146 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. यह बातें शनिवार की शाम 05:00 बजे डीएम तुषार सिंगला ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए कही. मुहर्रम पर्व पर ताजिया जुलूस निकाली जाती है.