बेगूसराय: मुहर्रम पर्व पर मुस्लिम समुदाय ने शनिचरा स्थान से निकाली ताजिया, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
मुहर्रम पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिचरा स्थान से रविवार की शाम 6:00 बजे ताजिया निकाली. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. ताजिया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने करतब का प्रदर्शन किया. इस संबंध में रतनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया निकाली गई है. किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है.