चूरू: कोतवाली थाना में हथियारबंद क्यूआरटी का पहरा, लारेंस गैंग के आदित्य जैन को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा
Churu, Churu | Jun 5, 2025 चूरू के कोतवाली थाने में हथियारबंद क्यूआरटी जवानों का पहरा लगाया गया है। लॉरेंस गैंग के हार्डकोर अपराधी आदित्य जैन को लेकर यहां सुरक्षा बढ़ाई गई है। डीएसपी सुनील झाझरिया ने गुरुवार शाम को बताया कि कोतवाली पुलिस ने आदित्य जैन उर्फ टोनी को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है।