चूरू: रेलवे स्टेशन के पास बोलेरो में संदिग्ध मिली 7 महिलाओं सहित 10 लोगों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 5, 2025 चूरू रेलवे स्टेशन के पास एक बोलेरो में संदिग्ध मिले 7 महिलाओं सहित 10 लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी लोगों को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। बोलेरो में सवार यह लोग पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की फिराक में थे। कोतवाली थाने के सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी।