चूरू: झारिया मोरी के पास 17 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट कर रुपए छीनने का आरोप, पीड़ित के चाचा ने दर्ज करवाया नामजद मुकदमा
Churu, Churu | Jun 5, 2025 चूरू शहर की झरिया मोरी के पास 17 वर्षीय लड़के के साथ मारपीट कर रुपए छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़के के चाचा ने कोतवाली थाना में 5 जून 2025 को नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली थाना पुलिस से शाम 8:00 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़के के चाचा ने इस सम्बंध में रिपोर्ट दी।