बदायूं: बदायूं के कस्बा उझानी में पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने चुनाव समय पर न होने पर प्रधान को प्रशासक बनाने की मांग की
Budaun, Budaun | Feb 22, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी में पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नवीन कुमार शाक्य ने रविवार दो बजे के आसपास सरकार से अपील की है कि पंचायती चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने पर राजस्थान सरकार की तर्ज पर ही उत्तर प्रदेश में भी ग्राम प्रधान को प्रशासक बनाया जाए और पंचायतों में तीन साल से मनरेगा के लम्बित भुगतान रुका है । वह भुगतान किया जाए ।