सिद्धमुख: सादुलपुर में पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया के निवास पर सादुलपुर विधानसभा के कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों की हुई बैठक
सादुलपुर में पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया के निवास स्थान पर मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें 09 जुलाई को मोहता वाटिका में सुबह 09 बजे कांग्रेस सहप्रभारी चिरंजी राव द्वारा ली जाने वाली बैठक को लेकर चर्चा की गई।पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया ने बताया राहुल गांधी के संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत प्रदेश कोंग्रेस कमेटी के आहवान पर यह बैठक हुई।