जबलपुर: जबलपुर पुलिस का सराहनीय प्रयास: गुम हुए 106 मोबाइल फोन लौटाकर लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
जबलपुर पुलिस के सायबर सेल ने गुम हुए मोबाइल तलाश कर लोगों के चेहरे पर खुशी लौटाने का काम किया है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने CEIR पोर्टल के माध्यम से तलाशे गए 106 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस लौटाए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।