जहानाबाद: 48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम
5 से 8 जून 2026 तक मध्य प्रदेश में आयोजित 48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में बिहार की टीम हिस्सा लेगी। टीम में 13 खिलाड़ी शामिल हैं, जो राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। बिहार पंजा कुश्ती संगठन के महासचिव विक्रम कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता की राह दिखाता है।