रैणी: अलवर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
Reni, Alwar | Apr 17, 2026 शहर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रैणी के बहादरपुर निवासी रिंकू मीणा का शव दादर-महुआ के बीच रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर मिला। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।