गुरारू: गुरारू में मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास, बनी बिहार पुलिस में सिपाही
Guraru, Gaya | Jun 2, 2026 प्रखंड के बरियामा गांव की बेवी कुमारी ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों और संघर्षों के बावजूद बिहार पुलिस में सिपाही पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सर्वोदय उच्च विद्यालय, गुरारू से शिक्षा प्राप्त करने वाली बेवी ने मैट्रिक (2012), इंटर (2014) और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुलिस भर्ती की तैयारी की। उनके पिता स्व. विद्यानंद पासवान राजमिस्त्री थे।