श्रीनगर: शमशान घाट की अतिक्रमित जमीन खाली कराने की मांग, ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा आवेदन
खुट्टी धुनैली पंचायत के वार्ड नंबर आठ पुरानी बाजार के ग्रामीणों ने शमशान घाट की अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग को लेकर रविवार को दस बजे अंचलाधिकारी के आवास पर आवेदन दिया। ग्रामीण जगदीश वर्णवाल, बब्बन सिंह, चुन्नू झा, सुनील साह, रामानंद साह, भाल झा सहित दर्जनों लोंगो ने बताया कि शमशान घाट की जमीन को एक व्यक्ति अतिक्रमण कर रहा है।