ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में गुरुवार को बिजली का बड़ा शटडाउन, सुबह से कई कॉलोनियों में रहेगी कटौती
ग्वालियर में गुरुवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा बुधवार रात 9 बजे जारी सूचना के अनुसार अति आवश्यक निर्माण और संधारण कार्य के चलते सुबह 8:30 बजे से अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती की जाएगी। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।