घोड़ाडोंगरी: शनि अमावस्या पर टाण्डा जोड़ स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे घोड़ाडोगरी विधायक, क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
शनि अमावस्या के पावन एवं धार्मिक महत्व से परिपूर्ण अवसर पर घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके ने टाण्डा जोड़ स्थित सिद्ध-प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में माथा टेककर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई