पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ गया है। भगवा कपड़े पहनकर पुजारी के रूप में किए गए इस सांकेतिक प्रदर्शन के बाद संत समाज और कई हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। प्रदर्शन के दौरान राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े मुद्दे को उठाया गया था। अब दिल्ली, वाराणसी और लखनऊ में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं और कार्रवाई की मांग की जा रही है। लोकसभा सचिवालय ने भी संसद परिसर में इस तरह के प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई है। मामले पर सियासी घमासान तेज हो गया है।
#pappuyadav #rahulgandhi #rammandir #ayodhya #parliament #loksabha #politicalcontroversy #hindinews #upnews #politicsnews #primenews
[pappu yadav protest, parliament protest controversy, ram mandir donation issue, pappu yadav news, rahul gandhi parliament]