सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई, 5 हजार का इनामी शराब तस्कर गुजरात से गिरफ्तार
सज्जनगढ़ थाना पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान गुजरात नंबर की एक पिकअप को रोककर तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी।पुलिस ने शराब एवं पिकअप GJ21W 9704 को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।प्रकरण में वाहन मालिक जाहेरशा पुत्र मिसरीशा फकीर निवासी वारा,थाना थराद, जिला बनासकांठा (गुजरात) फरार चल रहा था।