सरवाड़: अरवड़ में ग्रामीण सेवा शिविर बना वरदान, वर्षों पुरानी राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि का हुआ तत्काल समाधान
Sarwar, Ajmer | Jun 22, 2026 ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन ग्राम अरवड़ में सोमवार शाम 4 बजे तक किया गया।ग्राम अरवड़ निवासी गलकू पत्नी कालू अहीर के लिए ये शिविर किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ।वर्षो से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज एक त्रुटि के कारण उन्हें विभिन्न प्रशासनिक कार्यो में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था,शिविर में त्रुटि को सुधार सुद्धि किया गया।