पिछोर: ग्राम भूबरा के शासकीय स्कूल में प्रवेश उत्सव पर रामचरितमानस सुंदरकांड का हुआ आयोजन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रहे मौजूद
आज मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी के अनुसार पिछोर विकासखंड अंतर्गत ग्राम भूबरा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव के उपलक्ष में रामचरितमानस सुंदरकांड का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछोर जनपद उपाध्यक्ष रामरतन लोधी जी शिक्षा समिति अध्यक्ष,जनपद सदस्य रामगोपाल लोधी,शिक्षकगढ़ एवं छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक स्कूल में उपस्थित रहे।