पिछोर: पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम रखौरा में हाईटेंशन तार की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्राली, गेहूं से भरी ट्राली में लगी आग
आज मंगलवार को सुबह 11:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिछोर के ग्राम रखौरा में एक गंभीर हादसा सामने आया। गेहूं की लाक से भरी ट्रैक्टर-ट्राली 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई।ट्राली में लगा लकड़ी का डंडा बिजली के तार से टकरा गया। तार में स्पार्किंग होने से ट्राली में आग लग गई। किसान की ट्राली के साथ गेहूं की पूरी फसल जल गई,उन्हें काफी नुकसान हुआ।