शाहबाद: पाली शाहाबाद मार्ग पर जमुलापुर गांव के निकट गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, बाइक सवार की मौत
शाहाबाद पाली मार्ग पर जमुलापुर गांव के निकट एक गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों ओर से वाहनों का भारी जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।