शाहबाद: अनंगपुर पिपरिया मार्ग पर भट्ठे के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जख्मी, जिला अस्पताल रेफर
पिपरिया अनंगपुर मार्ग पर भठ्ठे के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पचदेवरा थाना के ग्राम सहसोगा निवासी रिंकू सिंह 27 वर्ष अनगपुर से वापस अपने घर जा रहा था। तब रास्ते में दुर्घटना हुई।