शाहबाद: परेली गांव में लापता युवक का दस दिन बाद संदिग्धावस्था में तालाब से बरामद हुआ शव, मचा हड़कंप
शाहाबाद हरदोई । दस दिन पूर्व लापता हुए एक विवाहित युवक का शव घर से सटे हुए तालाब से बरामद हुआ है। शव बरामद होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच अनबन का माना जा रहा है।