शाहबाद: उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को समाज सेवी राजीव नयन दीक्षित और पीयूष शुक्ला ने बताया जनहित का बेहतरीन बजट
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पेश किया गया 2024 -25 का बजट जनहित का बजट बताया गया है। समाज सेवी राजीव नयन दीक्षित और पीयूष शुक्ला ने कहा सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखकर बजट में व्यवस्था करते हुए सभी को राहत प्रदान करने की कोशिश की है।