अम्बाला: अंबाला रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ एनसीबी की टीम ने 2 किलो अफीम के साथ आरोपी किया गिरफ्तार, सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
Ambala, Ambala | Apr 12, 2024 चंडीगढ़ एनसीबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंबाला रेलवे स्टेशन से पंजाब के तरन तारन के रहने वाले आरोपी को 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए उसे शहर के सिविल अस्पताल लाया गया। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।